फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गेहूं लदा ट्रक लेकर भागने के आरोपी चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रक पर लदा 30 टन गेहूं लेकर भागने के मामले में शुक्रवार को आरोपी ट्रक चालक और सहचालक को बिस्कोहर-बलरामपुर बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ट्रक और 10 टन गेहूं की बिक्री की रकम बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी आजमगढ़ और गाजीपुर जनपद के निवासी हैं। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसओ त्रिलोकपुर हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि 20 मई को बलिराम गुप्ता का बड़हरा विशुनपुर से लगभग 30 टन गेहूं ट्रक पर लादकर गोंडा भेजा गया था। ट्रक चालक अनिल यादव व सहचालक सुभाष यादव ने माल को निर्धारित जगह तक न पहुंचाकर अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए और गेहूं को औने-पौने दामों में बेच दिया। बलिराम गुप्ता की तहरीर के आधार पर 25 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद मामले का पर्दाफाश करने में लग गई। इसमें त्रिलोकपुर पुलिस के अलावा एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय टीम के साथ जांच कर रहे थे।
शुक्रवार को मुखबिर से जानकारी मिली की दोनों जनपद में मौजूद हैं और कहीं जाने वाले हैं। बताए हुए स्थान बिस्कोहर-बलरामपुर बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान अनिल यादव निवासी ग्राम विशुनपुर काशीनाथ, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़, सुभाष यादव निवासी ग्राम विथरिया थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। आरोपियों पर पहले से भी कई प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

-
आरोपी ने पूछताछ में दी यह जानकारी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी सुभाष यादव ने बेचे गए गेहूं से प्राप्त धनराशि में से 1,20,000 रुपये वादी के खाते में यूपीआई के माध्यम से प्रेषित कर दिया है। आरोपी ने 1,50,000 रुपये अपनी पत्नी के खाते में स्थानांतरित किए थे जिसे फ्रीज की कार्रवाई की जा रही है। 58,500 रुपये 25 मई को ट्रैक्टर की किस्त के रूप में जमा किए थे। जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2025 में जनपद गाजीपुर से चावल लेकर राजस्थान जाते समय माल लेकर भागने तथा वाराणसी में एक व्यवसायी के साथ भी धोखाधड़ी करने की बात प्रकाश में आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें