सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली की पुलिस और जनपदीय एंटीथेप्ट टीम ने शुक्रवार को बांसी रोडवेज के पास से बस में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच चोरी के आईफोन बरामद हुए। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बांसी कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि चोरी के मामलों के पर्दाफाश करने के लिए टीम लगी थी। शुक्रवार को जनपदीय एंटीथेप्ट टीम के साथ वार्ता चल रही थी। इसी बीच जानकारी मिली की दो संदिग्ध बांसी रोडवेज के पास हैं, जो चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में इनकी पहचान गब्बर चौहान, विजय निवासी निवासी मिठौवा थाना मिश्रौलिया के रूप में हुई। इनके कब्जे से पांच आईफोन बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
-
पूछताछ में यह बात आई सामने
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपी गब्बर चौहान ने बताया कि एक बस सर्विस का ड्राइवर है। विजय गौड़ उसका साथी है। दोनों लोग मोबाइल के लालच में एक गत्ते के पैकेट को बस से चुरा लिए जिसमे 10 आईफोन मोबाइल था। इसमे से पांच मोबाइल दोनों बढ़नी की तरफ से नेपाल में जाकर बेच दिए। जो रुपया मिला उसे खाने पीने में खर्च कर दिए। शुक्रवार को फिर शेष पांच मोबाइल को बेचने के लिए जा रहे थे और पकड़ लिए गए।