फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बड़े वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान

Mon, 22 Jun 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने बड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। नियम के अनदेखी करने पर चालान शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

30 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान ट्रक, बस, डंपर और अन्य भारी वाहनों की गहन जांच की जाएगी। इसमें रिफ्लेक्टर पर विशेष जोर है। जांच में कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बढ़ते हुए सड़क हादसों का रोकने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से नियम में बदलाव लगातार किए जाने के साथ ही जांच अभियान चलाया जा रहा है।
भारी वाहनों से जुड़े सड़क हादसों में वृद्धि को देखते हुए अभियान को विशेष रूप से बड़े वाहनों पर केंद्रित किया गया है। जांच के दौरान फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ओवरलोडिंग और वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की जाएगी। इसके अलावा वाहनों के पीछे लगाए जाने वाले रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप और रिफ्लेक्टर की भी विशेष जांच होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें