फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश और आंधी के बाद राहत तापमान में एक डिग्री की गिरावटर

Mon, 22 Jun 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में हुई बारिश के दौरान आवागम करते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के बीच सोमवार दोपहर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत महसूस हुई लेकिन तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में यह एक डिग्री कम है।
तराई से लगे से जनपद में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के साथ शरीर को झुलसा देने वाली धूप लोगों की सेहत को प्रभावित कर दे रहा है। सुबह 10 बजे से ही कड़ी धूप हो जा रही है, जिससे लोगों को घरों से निकलने में मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पिछले कई दिनों से गर्मी से लोग परेशान थे। सोमवार दोपहर में कुछ देर बारिश हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन, यह कुछ देर ही राहत रही। धूप निकलने के बाद फिर गर्मी शुरू हो गई। शहर के अशोक मार्ग, कलक्ट्रेट के पास और बर्डपुर मार्ग पर धूप में सन्नाटे जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें