फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सोहांस मोड़ तिराहे पर स्थापित होगी पं. रामशंकर मिश्र की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्व. पं. रामशंकर मिश्र का शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने जीवन को ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने में समर्पित कर दिया।
उनके कार्य आज भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इसीलिए वह सिद्धार्थनगर के मदन मोहन मालवीय के नाम से विख्यात रहे। पं. राम शंकर मिश्रा की एक आदम कद मूर्ति सोहांस मोड़ तिराहे पर स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने शहर के बुद्ध विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्व. पं. राम शंकर मिश्र की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. मिश्र बुद्ध शिक्षा परिषद्, बर्डपुर के संस्थापक रहे, जिसके अंतर्गत बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर, नेहरू इंटर कॉलेज ककरहवा तथा बुद्ध बालिका डिग्री कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ताकि इस पिछड़े क्षेत्र में छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत मिल सके। उन्होंने जिले की स्थापना एवं कपिलवस्तु में बौद्ध स्थली को देश-विदेश में पहचान दिलाने में भी योगदान दिया। कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट तक मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में बुद्ध शिक्षा परिषद के प्रबंधक राजेश चंद्र शर्मा, प्राचार्य डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें