फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्मैक बरामद, धंधेबाज दपंती सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी/ तुलसियापुर। ढेबरुआ के मलगहिया मोड़ पर पुलिस व एसएसबी के जवानों ने चार संदिग्धों को पकड़ा। उनमें एक महिला भी है। जांच में इनके कब्जे से 52 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों को मादक पदार्थ अधिनियम में केस दर्ज करके न्यायालय रवाना कर दिया गया।
ढेबरुआ थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले शातिर क्षेत्र में मौजूद हैं। उनके पास मादक पदार्थ है।
विज्ञापन

सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम क्षेत्र के मलगहिया पहुंची, तो एक महिला और तीन अन्य संदिग्ध दिखे। जो टीम को देखकर भागने लगे। जवानों ने रोक कर तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में इनकी पहचान संजय गुप्ता निवासी वार्ड नंबर नौ रामलीला मैदान नगर पंचायत बढ़नी थाना ढेबरुआ व उसकी पत्नी अर्चना गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-नौ रामलीला मैदान नगर पंचायत बढ़नी थाना ढेबरुआ, दद्दू सोनकर निवासी ग्राम हसुआडोल थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर और जलील निवासी ग्राम मंसूरगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच के पास से 52.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई।य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें