फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीनत , राजेश और वर्तिका को ब्लैक बेल्ट

Mon, 19 Jan 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कई वर्षों से लगातार मेहनत करने के बाद जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में ताइक्वांडों बेल्ट टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें जीनत फातिमा, राजेश कुमार और वर्तिका शाह ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त की। जीनत ने मात्र 14 वर्ष की आयु में यह मुकाम हासिल किया, जो ताइक्वांडो खेल में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली जनपद की पहली बालिका बन गई हैं। साथ ही राजेश ने 19 वर्ष में और वर्तिका ने 22 वर्ष में ये मुकाम हासिल किया। साथ ही रुद्रा, काव्या, अरबाज, व्हाइट से येलो बेल्ट, नैन्सी, शिवांगी, मेराज ने येलो से ग्रीन, प्रिया जायसवाल ने ब्लू से ब्लू वन और पूर्णिमा ने ब्लू वन से रेड बेल्ट प्राप्त की। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव विद्यासागर साहनी के देख रेख में बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें