फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साइबर अपराध से बचाव के बारे में दी जानकारी

Wed, 24 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के अंकित मांटेसरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय सजनी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के अंकित मांटेसरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय सजनी में साइबर क्राइम और महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम के लिए चलाए जा रहे शक्ति दीदी अभियान के तहत मंगलवार को महिला पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया।
थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि गांव, शहर, सड़क या स्कूल कहीं भी छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 112, 1090 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, 102, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सशक्तीकरण और महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हेड कांस्टेबल पूजा यादव ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देते हुए एनसीपीआर पोर्टल एवं बैंक संबंधी होने वाले फ्रॉड के बारे में बताया। इससे बचाव की जानकारी दी गई। स्वयं की सुरक्षा और बचाव करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार से प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित किया गया। उप निरीक्षक कपिलमुनि यादव, प्रदीप उपाध्याय, पूनम गुप्ता, सुशीला कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
-
श्याम सुंदर तिवारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें