बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हरिबंधनपुर में हर्षित को ग्रामीणों ने चोर समझकर पिटाई कर दी। इससे उसके चेहरे और हाथ में चोटें आईं है। पीड़ित युवक ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित युवक हर्षित ने बताया कि वह बलरामपुर जनपद के मोहल्ला गोविंद बाग निकट पुरानी मस्जिद का रहने वाला है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हरिबंधनपुर गांव निवासी अरमान के घर रहकर काम करने आया था। बीती रात करीब सात बजे चोर समझकर गांव के लोगों उसे मारा पीटा। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।