फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत मामला : जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कस्बे के सद्भावना हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उधर, घटना के संबंध में पुलिस चार लोगों के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की ओर से हरिश्चंद्र ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर गठित जांच समिति में डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन के अधीक्षक डॉ. अमित चौधरी तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत मौर्य को शामिल किया गया है। समिति नवजात की मौत के कारणों, प्रसव के दौरान अपनाई गई चिकित्सीय प्रक्रिया, अस्पताल के पंजीकरण एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, रेफरल व्यवस्था की कार्यप्रणाली तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका की गहन जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला के सीएचसी लोटन पहुंचने के बावजूद वहां प्रसव क्यों नहीं कराया गया। साथ ही जिला अस्पताल के लिए रेफर की गई महिला निजी अस्पताल तक कैसे पहुंच गई, इसकी भी जांच होनी चाहिए। यदि संबंधित अस्पताल निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो रहा था तो विवाद की स्थिति क्यों उत्पन्न हुई और यदि अस्पताल में कोई कमी थी तो उसकी निगरानी के लिए जिम्मेदार तंत्र ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें