महादेव बाजार। उसका थाना क्षेत्र के सोहांस बाजार में मंगलवार को पानी की मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से सत्यम (8) की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा करके लाश को परिजनों को सौंप दी।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सोहांस बाजार निवासी लालजी के मुताबिक सत्यम प्राथमिक विद्यालय सोहांस में कक्षा तीन का छात्र है। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद विद्यालय से घर आया। नहाने के लिए पानी भरने के बाद मोटर बंद करने के लिए जा रहा था कि इस दौरान करंट की चपेट में आ गया।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने ग्राम प्रधान व परिवार की सहमति से पंचनामा भरवा कर परिवार के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद