फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। भवानीगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी रफीउल्लाह कुरैशी उर्फ अतीकुल्लाह निवासी ग्राम जबजौआ, थाना डुमरियागंज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह 17 फरवरी के तड़के पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी सरयू नहर पुल बिथरिया के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्कता के चलते उसे दबोच लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें