सिद्धार्थनगर। मिट्टी खनन रोकने गए व कर्मियों पर हमला और कुचलने की कोशिश के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि वनकर्मी की तहरीर पर हमला और डंफर चढ़ाने की कोशिश करने के मामले में केस दर्ज हुआ था। इसमें तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। तीसरे आरोपी ओम प्रकाश यादव निवासी बर्डपुर नंबर 14 टोला महुवरिया थाना व जनपद सिद्धार्थनगर को बृहस्पतिवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। संवादब