फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: माध्यमिक विद्यालयों में कॅरिअर की राह दिखाएंगे एक्सपर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब हर विद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विशेषज्ञ युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। समग्र शिक्षा के तहत एक ही मंच पर विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर के बारे में जानकारी देने और जागरूकता के लिए हर माध्यमिक विद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। सभी स्वपोषित, राजकीय व वित्त विहीन विद्यालय में प्रधानाचार्य के माध्यम से कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।
छात्रों को उनकी क्षमता के अनुसार आगे की पढ़ाई का चयन करने के लिए एक्सपर्ट सलाह भी दे रहे हैं। नामित किए गए प्रवक्ता विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। प्रभारी डीआईओएस समर बहादुर सिंह ने बताया कि माध्यमिक व राजकीय विद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राजकीय विद्यालय के प्रवक्ताओं को प्रशिक्षित भी किया गया है। संवादप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें