फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में ही दरोगा से मारपीट

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल में मंगलवार की देर शाम पांच युवकों ने थाने में बंद छेड़खानी के आरोपी को छुड़ाने के लिए दरोगा के साथ मारपीट की। इतने पर भी युवक नहीं माने और थाने के सामने खड़े हो कर पुलिस कर्मियों को भला बुरा कहने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने दो को दौड़ा कर दबोच लिया जबकि तीन फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


नागल थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि कस्बे के हरदेव नगर निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि मंगलवार की दोपहर वह अपनी ननद के साथ महाविद्यालय जा रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोसी मान सिंह और उसके लड़के बबलू ने पांडोली रोड के निकट उनके साथ छेड़खानी की। कपड़े तक फाड़ दिए थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मान सिंह को हिरासत में ले लिया था।

मंगलवार शाम मानसिंह का लड़का और उनका रिश्तेदार राजू पहलवान अपने तीन अन्य साथियों के साथ थाने में पहुंचा और वहां मौजूद दारोगा रेशमपाल से मारपीट करते हुए हिरासत में लिए आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों तो पकड़ लिया, तीन भाग गए।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों राजू पहलवान पुत्र सतपाल निवासी बढेड़ी कोली और बबलू पुत्र मान सिंह निवासी हरदेव नगर है। इन दोनों के समेत पांच के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 332, 353, 504, 506 और आईपीसी 3।4, सरकारी संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम में मुकदमा कायम  किया गया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं महिला की छेड़छाड़ की तहरीर पर मान सिंह पुत्र संतराम निवासी हरदेव नगर के विरुद्व 354 ख, 504,506 में मुकदमा कायम कर उसे भी जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें