फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लकड़ी ठेकेदार की पिटाई के मामले की जांच शुरू

Fri, 07 Aug 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लकड़ी ठेकेदार की पिटाई और रुपये छीनने के मामले में जांच शुरू हो गई है। क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार ने यह जांच शुरू की है। ठेकेदार शफीक अहमद को बयान दर्ज कराने के लिए क्षेत्राधिकारी कार्यालय बुलाया गया है। पीड़ित शफीक अहमद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को पुलिस उन्हें हरे पेड़ काटने के आरोप में गुल्लूपुर चौकी ले गई थी। वहां चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने बेल्टों से उनकी पिटाई की। पुलिसकर्मियों ने उनकी पैंट की जेब से 40 हजार रुपये निकाले। उन्होंने 20 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की, जिसके बाद एक व्यक्ति को 15 हजार रुपये दिए गए।

शफीक का दावा है कि उनके पास चौकी प्रभारी के खास व्यक्ति का रुपये लेते हुए सीसीटीवी फुटेज भी है। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें