फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के लिए प्रशिक्षण शुरू

Fri, 07 Aug 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह में बृहस्पतिवार को बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता से संबंधित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 80 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता शिवकुमार निर्मल, राहुल त्रिवेदी, दुर्गेश मोदनवाल, गौरव कुमार मौर्य एवं एआरपी रीता सिंह ने शिक्षकों को विषयवस्तु का प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रथम दिवस में कक्षा 3 की पाठ्यपुस्तक वीणा एवं गणित मेला का परिचय, कक्षा 4 के नवीनतम पाठ्यक्रम, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की शिक्षण योजनाओं व निपुण भारत मिशन के तहत बालवाटिका से कक्षा 5 तक के संशोधित लक्ष्यों पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षक संदर्शिका के साथ प्रिंट सामग्री के प्रभावी उपयोग, कैच-अप प्लान की रणनीति तथा शिक्षण कार्य को अधिक रोचक बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए पीपीटी, क्विज, केस स्टडी और शैक्षिक वीडियो का भी उपयोग किया गया। इस अवसर पर आदित्य पांडेय, रमेश शुक्ला, रीतेश साहू, नसीमुन बेगम, शिवकुमारी, मोतीलाल, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, बिंद्रा प्रसाद ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें