पिछले छह दिनों से नदी में तेजी से कटान रहा है। गांव के 14 किसानों की कई एकड़ जमीन फसल सहित नदी में समा चुकी है। नदी के कटान से गांव हजारा के अलावा गांव अशोकनगर, भरतपुर फिर कटने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। शुक्रवार को बैराज से कई बार में शारदा में अतिरिक्त पानी रिलीज होने से नदी उफना गई। गांव हजारा के खेतों, रास्तों में चार से पांच फिट जलभराव हो गया। गांव हजारा के समीप तक जलभराव हुआ।
गांव के रास्तों पर बाढ़ का पानी
- फोटो : संवाद
सिख समाज के लोगों ने नदी किनारे की अरदास
शारदा नदी के कहर से बचने को सिख समाज के किसानों और अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार शाम को शारदा नदी किनारे पहुंचकर मां शारदा से कहर से बचाने प्रार्थना की। पूरनपुर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के हेड ग्रंथी जसपाल सिंह ने अरदास की। शारदा नदी में लगर, दलिया, बादाम, खसखस की शरदाई चढ़ाकर क्षेत्र पर कहर न ढहाने, क्षेत्र को सुरक्षित बचाने की प्रार्थना की।