चेयरमैन ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
केएस शेट्टी ने बताया कि कंपनी के चेयरमैन ने घटना को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। चेयरमैन परिजन से भी मिलने आएंगे। अफसरों ने बताया कि निदेश ने एक दिन पहले घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री घटना को लेकर गंभीर हैं। प्रतिदिन की रिपोर्ट सीएम कार्यालय भेजी जा रही है। हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा और मां ने सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई। अफसरों ने सीबीआई जांच को लेकर कार्रवाई बढ़वाने का आश्वासन दिया। हर्षित के पिता ने मुख्य आरोपी के परिजन के शाहजहांपुर के एक गांव में छिपे होने की जानकारी देकर छापेमार कार्रवाई कराकर पकड़वाने को कहा। अफसरों का प्रतिनिधि मंडल हर्षित के परिजन से मिलने के बाद बदायूं में एसपी से मिलने के लिए रवाना हो गया।