कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी देवेंद्र कुमार का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और परिजनों से जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का पाया गया। गांव नरायनपुर निवासी गोविंद ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई देवेंद्र कुमार (40) पुत्र सुरेश गंगवार बुधवार की रात शराब पीकर घर आया। वह काफी देर तक शोर शराबा करता रहा। इसके बाद अपने कमरे में चला गया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे देखा कि कमरे में छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे से उसका शव लटक रहा था। मृतक देवेंद्र ट्रक चालक था। उसका विवाह नहीं हुआ था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया के परिवार की तरफ से पोस्टमाॅर्टम न कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था, इस पर शव उन्हें सौंप दिया गया। प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का पाया गया।