फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लोक निर्माण विभाग ने बहेड़ी बाईपास का दोबारा किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी.
विज्ञापन

रोहाना कलां। बहेड़ी बाईपास निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने दोबारा से सर्वे का कार्य शुरू कराया है। हाईटेंशन लाइन के कारण पहले सर्वे पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
रोहाना-चरथावल मार्ग ग्राम बहेड़ी से होकर गुजरता है। गांव के अंदर से वाहनों का आवागमन होता है। गन्ना सीजन के समय बड़े-बड़े ट्राॅले और किसानों की गन्ना ट्रॉली यहां से निकलती है। रेलवे फाटक पर भी जाम लग जाता है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बाईपास के लिए प्रस्ताव दिया था। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केपी गुप्ता और अवर अभियंता कृष्ण कुमार ने दो सप्ताह पूर्व दो सर्वे किए थे। रोहाना चरथावल रोड के बधाई मोड़ से बड़कली होता हुआ रेलवे फाटक पास कर स्टेट हाईवे तक करीब साढ़े तीन किमी और दूसरा स्टेट हाईवे से चरथावल रोड रजबहे की पटरी के बराबर का चार किमी का सर्वे किया है।
विज्ञापन

बहेड़ी के ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग से दूसरी जगह का सर्वे कराया है। अवर अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया है कि बाईपास का सर्वे किया गया है, जिसमें बाईपास बनाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें