-परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के आरोपी सुहेल पर युवती के अपहरण कर ले जाने का आरोप लगा है। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी व युवती के नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है।
सदर बाजार थाने पर पीड़ित मां ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी बच्चा पार्क के पास स्थित एक निजी संस्थान में नौकरी करती है। वह प्रतिदिन शाम करीब सात बजे काम से घर लौट आती थी, लेकिन 18 अगस्त को वह घर नहीं पहुंची। देर रात तक युवती के वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
परिजनों का आरोप है कि उन्हें जानकारी मिली है कि गड्ढेया मोहल्ला निवासी सुहेल युवती को दबाव बनाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित परिजन आरोपी के घर पहुंचे। यहां आरोपी के परिजनों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस के अनुसार दोनों ने शादी कर ली है। पुलिस दोनों की लोकेशन तलाश रही है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि दोनों की तलाश के लिए एक टीम काम कर रही है।