फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दीपक गिरी पर दुष्कर्म और 50 लाख वसूलने की रिपोर्ट दर्ज, मंगेतर पूनम पंडित, पिता और दो भाई भी नामजद

Sun, 26 Oct 2025 01:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सपा नेता दीपक गिरी और बुलंदशहर की पूनम पंडित ने पिछले दिनों सगाई की थी। इसकी तस्वीरें सामने आने पर एक महिला ने दीपक के घर पर हंगामा किया था और संगीन आरोप लगाए थे। उसी महिला प्रिंसिपल ने केस दर्ज कराया है।
Register For Event
विज्ञापन
दीपक गिरी के साथ पूनम पंडित। सगाई की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना निवासी सपा नेता दीपक गिरी, उसके दो भाइयों, पिता और मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक प्रिंसिपल ने नशीला पदार्थ देकर दीपक पर दुष्कर्म करने और 50 लाख की वसूली करने का आरोप लगाया गया है। बाकी आरोपियों पर उसका सहयोग करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 

गंगासागर निवासी महिला मेरठ के एक संस्थान में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि साल 2018 में उनकी फेसबुक आईडी पर दीपक गिरी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन दीपक गिरी धोखे से उसे गंगासागर बी ब्लॉक के एक मकान में ले गया। वहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील विडियो बना ली। इसके बाद से वह उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। ब्लैकमेल करते हुए 50 लाख रुपये भी वसूल लिए।
 

प्रिंसिपल का कहना है कि शादी करने के लिए कहा तो उसने मना दिया। दबाव डालने पर दीपक ने जून 2021 में उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की। जिसका विवाह कार्यालय में रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। 
 

अब गत 15 सितंबर को उसे पता चला कि दीपक गिरी ने कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित निवासी जनपद बुलंदशहर के साथ सगाई कर ली है। इसके बाद वह दीपक गिरी के पास मवाना पहुंची। आरोप है कि वहां दीपक, उसके भाइयों प्रदीप गिरी, कुलदीप गोस्वमी, पिता कृष्णपाल गिरी ने गालीगलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। वह भावनपुर थाने पहुंची, जहां तहरीर दी गई।
 
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने दीपक गिरी और उसके दोनों भाई कुलदीप गोस्वामी व प्रदीप गिरी, पिता कृष्णपाल गिरी और मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी देखें...
UP: भड़के मेरठ के व्यापारी, अफसरों को घेरकर नारेबाजी और हंगामा, सेंट्रल मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद    



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें