फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ईंट से कुचलकर युवक की हत्या, श्मशान में इस हाल में मिला शव... चेहरे-सिर पर चोट और आसपास मिले खून के निशान

Sun, 19 Oct 2025 04:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा जंक्शन (बुलंदशहर)

सार

सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने जानकारी दी कि मैना मौजपुर के श्मशान घाट की जमीन में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना के आधार पर खुर्जा कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की गई।
Register For Event
विज्ञापन
श्मशान में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिर कुचल कर एक युवक की हत्या कर मैना मौजपुर गांव स्थित श्मशान में फेंक दिया गया। रविवार दोपहर को ग्रामीणों की सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवक के जेवर निवासी परिजनों को मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन

सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने जानकारी दी कि मैना मौजपुर के श्मशान घाट की जमीन में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना के आधार पर खुर्जा कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की गई। श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए बने सीमेंटेड शेड के पीछे दस मीटर दूरी पर एक गड्ढा था, जिसमें युवक का शव पड़ा था। 

शुरुआत में शव की शिानख्त नहीं हो रही थी। मृतक के कपड़ों से वह पुताई करने वाले मजदूर लग रहा था तो आस-पास रहने वाले मजदूरों को बुलाकर पूछा गया, जिन्होंने मृतक का नाम पाली बताया। फिर एक शिव कॉलोनी निवासी महिला से पूछा गया, जिसने मृतक के परिजनों से वार्ता कराई। वीडियो कॉल के माध्यम से उन्होंने शव की शिनाख्त की।

मृतक युवक की पहचान नेत्रपाल उर्फ पाली (25) निवासी दयौरार गांव जेवर थाना जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। पिता हुकुम सिंह को जानकारी दी और उनको तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। सीओ ने बताया कि मृतक के सिर व चेहरे पर भारी वस्तु से हमला करने के निशान थे। वहीं कुछ दूरी पर खून से सनी ईंट व जमीन पर भी खून के निशान मिले। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचे कर खून, मिट्टी व अन्य जगहों से साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की।

ठेकेदार से दो दिन पहले लिए थे 500 रुपये
खुर्जा जंक्शन निवासी ठेकेदार मुकेश ने बताया कि पाली उसके यहां पर ही मजदूरी करता था। दो दिन पहले पाली ने उससे 500 रुपये लिए थे और इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। शिव कॉलोनी निवासी शीला ने बताया कि पाली आस-पास क्षेत्र में रंगाई-पुताई का कार्य करता था। साथ ही शिव कॉलोनी में ही किराए के कमरे में रहता था। 
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया भारी वस्तु से सिर पर हमला कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें