फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 जिलों के किशोरों का संप्रेक्षण गृह में बना ‘गैंग’

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संप्रेक्षण गृह (किशोर) में चार जिलों के किशोरों का अपना अलग-अलग ‘गैंग’ बना है। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और उपद्रव इनकी आदत बन गई है। चारों ‘गैंग’ का एक लीडर है, सब उसी के इशारे पर चलते हैं।
विज्ञापन

बाल दिवस के मौके पर डीएम पंकज यादव संप्रेक्षण गृह पहुंचे। उन्होंने बताया कि संप्रेक्षण गृह में 238 किशोर हैं, जबकि क्षमता 100 की है। इनमें से 55 मेरठ के हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) यतींद्र कुमार ने बताया कि मेरठ, बागपत, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के किशोरों के अलग-अलग गुट बने हैं। जबकि हापुड़ और बुलंदशहर के किशोर शांत रहते हैं। उपद्रवी किशोर ही दादागिरी दिखाते हैं। बड़ी वारदात के समय सभी एक हो जाते हैं। इनका एक लीडर भी है। डीएम ने बताया कि मंडल के छह जिलों के किशोर मेरठ संप्रेक्षण गृह में हैं। सभी को उनके जिलें में शिफ्ट करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें