फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान गिरफ्तार, सुपुर्दगी में छोड़ा

Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शबाना हत्याकांड के नामजद आरोपी इमरान को रेलवे रोड पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पूछताछ के बाद उसे उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

यह बोला इमरान
26 अप्रैल की सुबह 10 बजे कमरुद्दीन ने मेरे मोबाइल पर कॉल कर शबाना को बाहर लेकर आने को कहा था। कमरुद्दीन का कहना था कि उसे शबाना को हापुड़ अड्डा स्थित सोहराब गेट मार्केट में शापिंग करानी है। उस समय इमरान के साथ शबाना का छोटा बेटा भी था। बाजार पहुंचकर कमरुद्दीन ने इन दोनों को 100 रुपये दिए और कहा कि तुम मौज लो, हम कपड़े खरीदकर आ रहे हैं। जबकि हकीकत यह थी कि कमरुद्दीन शबाना को लेकर होटल पहुंच गया था।
उधर, काफी देर बाद तक भी जब कमरुद्दीन और शबाना नहीं लौटे तो इमरान ने कमरुद्दीन के मोबाइल पर कॉल की। कमरुद्दीन ने कहा कि बस पांच मिनट में आ रहे हैं। इमरान ने जब शबाना से बात कराने को कहा, तो कमरुद्दीन ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। इसके बाद इमरान घर लौट आया था।
विज्ञापन

वर्जन
इमरान को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि हिरासत में लिया गया था। कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिससे साबित हो सके कि इमरान हत्या में शामिल रहा। किसी को नामजद कराने से उसे कसूरवार नहीं माना जा सकता। हालांकि अभी उसे क्लीच चिट भी नहीं दी गई है। जरूरत पड़ने पर जेल भेजने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
- बीएम यादव, इंस्पेक्टर थाना रेलवे रोड

सोता रहा होटल प्रबंधन
पुलिस की मानें तो शबाना को मारने के बाद कमरुद्दीन नहाकर बाहर निकला था। इसका सबूत बिस्तर पर उसका बनियान पड़ा मिलना है। कमरा नंबर 239 टॉप फ्लोर पर है। अंदेशा है कि कमरुद्दीन को पहले से ही होटल की भौगोलिक जानकारी थी। यह होटल प्रबंधन की लापरवाही ही है कि शव शनिवार दोपहर से रविवार सुबह 11 बजे तक पड़ा रहा। लेकिन होटल स्टाफ कमरे में झांकने तक नहीं पहुंचा। यदि फुटेज में कमरुद्दीन नहीं आता, तो यही माना जाता कि हत्या 27 अप्रैल की सुबह हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें