मांट (मथुरा)। लॉकडाउन 3 में रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन के अनुुसार छूटें निर्धारित की गई थी। इन छूटों को लेकर मंगलवार को व्यापारियों में खासा असमंजस देखने को मिला। इस कारण ज्यादातर दुकानें नहीं खुल सकीं। हालांकि ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानों को खोलने के लिए सुबह से ही सड़कों पर उतर आए। इधर उधर मोबाइल फोन से दुकान खोलने की जानकारी करते रहे लेकिन असमंजस के चलते कुछ दुकानें नहीं खुल सकी। दुकानदारों का कहना है कि एक तरफ जहां सरकार दुकान खोलने की बात करती है वही पुलिस दुकानों को बंद करा रही है बड़ी समस्या बनी हुई है।