मथुरा ।लॉक डाउन के चलते पिछले 40 दिन से सब कुछ बंद है। शैक्षिक संस्थानों में ताले लगे हुए हैं। सभी शैक्षिक गतिविधियां ठप है। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत की है। विभिन्न मोबाइल ऐप का सहारा भी लिया जा रहा है। प्रक्रिया में सरकार ने दूरदर्शन चैनल के माध्यम से पढ़ाई शुरू कर आइए इसमें यूपी बोर्ड सीबीएसई के विशेषज्ञ शिक्षक संबंधित छात्रों को उनका कोर्स पूरा कराते है। यह चैनल 2 घंटे सुबह और 2 घंटे शाम विभिन्न क्लास के रूप में चल रहा है। क्या कहते हैं छात्र.. स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से पढ़ाई में बड़ा सहारा मिल रहा है। इसके अलावा मोबाइल ऐप के माध्यम से भी शिक्षकों की सहायता से कोर्स पूरा किया जा रहा है। खुश्बू, केआर इंटर कालेज लॉक डाउन में घर में ही पढ़ाई हो रही है इसमें कुछ मोबाइल के माध्यम से और चैनल के माध्यम से कोर्स पूरा किया जा रहा है। रिंकू, सुभाष इंटर कालेज चैनल का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक