किशोरी की मां का आरोप है कि युवक ने बहला फुसला कर उसके फोटो ले लिए और कंप्यूटर के जरिए उसके कुछ अश्लील फोटो बना लिए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
वृंदावन में किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। किशोरी को अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया और जान से मारने की धमकी दी गई। किशोरी की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एफआईआर के अनुसार, जतिन नाम के युवक ने किशोरी को जाल में फंसा लिया। जतिन ने उसने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की। किशोरी की मां का आरोप है कि युवक ने बहला फुसला कर उसके फोटो ले लिए और कंप्यूटर के जरिए उसके कुछ अश्लील फोटो बना लिए।
इन फोटो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर उससे कई बार दुष्कर्म किया। परेशान होकर किशोरी ने परिजन को पूरी बात बताई तो उसने आरोपी जतिन के माता-पिता से शिकायत की। इस पर उन्होंने भी धमकाते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी है। पुत्री की शादी उनके बेटे से कर दो। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।