फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरसा वाले बाबा की मौत पर आक्रोश: हाईवे पर गुस्सा, पुलिस-सैलानियों पर उतरा; सिलसिलेवार ढंग से जानें कब-क्या हुआ

Sun, 22 Mar 2026 09:09 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Farsa Wale Baba Death Case: फरसा वाले बाबा की ट्रक से मौत के बाद गोसेवकों ने हत्या का आरोप लगा आगरा-दिल्ली हाईवे जाम किया। भीड़ ने पुलिस से भिड़कर वाहनों पर पथराव किया, जिससे चार घंटे अराजकता फैली।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
फरसा वाले बाबा की मौत के बाद चार घंटे तक क्षेत्र में अराजकता फैली रही। जिले के अलावा अन्य स्थानों से आई पुलिस फोर्स वीवीआईपी ड्यूटी में गोवर्धन और ईद के कारण क्षेत्र में तैनात थी। फोर्स की कमी के कारण भीड़ बेकाबू हो गई। चंद पुलिसकर्मियों की एक नहीं चली।
विज्ञापन

2 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
छाता थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भिड़ गए और पिटाई कर दी। आक्रोशित भीड़ ने अफसरों के वाहनों को भी निशाना बनाया। कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। कई सैलानियों को भी पीट दिया।
विज्ञापन

3 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार तड़के करीब चार बजे चंद्रशेखर महाराज (फरसा वाले बाबा) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। गोसेवक संदिग्ध गोतस्करों पर बाबा की हत्त्या करने का आरोप लगाने लगे और शव लेकर कोसीकलां के बठैनकलां पुलिस चौकी पहुंचे। वहीं जब उनकी मौत की खबर आसपास के गांवों में पहुंची तो सैकड़ों की भीड़ उन्हें देखने के लिए दौड़ पड़ी। 

4 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
समर्थक बाबा का शव बरसाना स्थित गांव आजनौख ले आए। जब यहां गोस्तकरों द्वारा बाबा की हत्या करने का शोर मचा तो लोगों में आक्रोश बढ़ गया। वह लोडर गाड़ी में बाबा का शव रखकर छाता स्थित हाईवे पर पहुंच गए। सुबह करीब 7 बजे छाता कस्बा चौकी के पास गो सेवकों ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और संदिग्ध गोतस्करों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

5 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास पर बात नहीं बनी। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक के बाद भीड़ आक्रोशित होते हुए बेकाबू हो गई। गुस्साई भीड़ ने हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को निशाना बनाना शुरू किया। अधिकारियों के वाहनों की शीशे तोड़ दिए। पथराव में करीब दो दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।


विज्ञापन

6 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त फोर्स के साथ साथ पहुंचे डीआईजी
प्रदर्शनकारियों ने चार घंटे तक हाईवे पर बाबा का शव रखकर जाम लगाए रखा। इसमें एंबुलेंस और यात्री बसें भी फंसी रहीं। सुबह 11 बजे वीवीआईपी ड्यूटी से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर डीआईजी शैलेश पांडेय मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया तो भीड़ फिर बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

7 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे और वाहनों में फिर से तोड़फोड़ की। करीब 10 मिनट तक हाईवे पर बवाल हुआ। छाता थाना प्रभारी कमलेश, कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा समेत दो दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। विहिप ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल सिर में ईंट लगने से घायल हो गए। लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस बल ने उपद्रवियों को खदेड़ते हुए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से भागने का मजबूर हो गए। हाईवे से भीड़ हटने के बाद पुलिस ने वाहनों का आवागमन शुरू कराया।

8 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
सिलसिलेवार ढंग से जानें कब-क्या हुआ
4.00 बजे सुबह कोसीकलां में ट्रक की टक्कर से बाबा की मौत।

4.20 बजे सुबह कोसीकलां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

4.25 बजे बाबा का शव एंबुलेंस से गेट पुलिस चौकी ले जाया गया।

9 of 14
मथुरा में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
4.50 बजे गोसेवक एंबुलेंस से बाबा का शव गांव आजनौख लेकर पहुंचे।

6.30 बजे गोसेवक शव लेकर छाता के लिए रवाना हो गए।

7.00 बजे गोसेवकों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

10 of 14
हाईवे कर दिया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
7.10 बजे छाता पुलिस हाईवे पर पहुंच गई।

7.45 बजे पुलिस ने गोसेवकों को समझाने का प्रयास किया।

8.00 बजे मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी पहुंच गए।

11 of 14
मथुरा में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
8.30 बजे पुलिस से नोकझोंक के बाद प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया।

9.00 बजे तक प्रदर्शनकारियों का हंगामा चला।

9.30 बजे तक हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

12 of 14
सेना की टुकड़ी ने संभाला मोर्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10.30 बजे डीआईजी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया।

11.00 बजे फिर से प्रदर्शनकारियों ने फिर से हंगामा और पथराव किया।

11.30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाईवे से हटाया।

13 of 14
पुलिस से बचकर भागता उपद्रवी युवक - फोटो : अमर उजाला
11.45 बजे हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।

3.30 बजे गांव आजनौख में बाबा का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

14 of 14
हाईवे पर तैनात पुलिस और फायर ब्रिगेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही चिह्नित
चंद्रशेखर दास महाराज के शव को रखकर किए गए हंगामे और पथराव के मामले में पुलिस ने मौके पर की गई घेराबंदी के आधार पर पत्थरबाजी में शामिल कई लोगों को चिह्नित कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस बल पर हमले के बाद प्रशासन ने पथराव करने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस ने शाम तक 24 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। छाता कोतवाली में इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ भी की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस पथराव करने वालों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें