वृंदावन (मथुरा)। लॉक डाउन के चलते नगर में करीब 4600 लोग फंसे हुए हैं। यह लोग मजदूरी, दर्शन या फिर अपने कार्य से यहां आए थे। 41 दिन होने के बाद भी प्रशासन ने इन लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अमर उजाला ने पांच मई के अंक में ऐसे लोगों की पीड़ा उठाई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इन लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाता है। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि जल्द ही इन सभी को सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा।