फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से लाखों की चोरी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में सोमवार की रात अलग-अलग स्थानों पर चोरोें ने तीन दुकानों से लाखों की चोरी कर ली। सराफ की दुकान से चोर चांदी, सोना और नगदी ले गए जबकि अंग्रेजी शराब की दुकान से चोरों ने 30 हजार की नगदी पार कर ली। परचून की दुकान से भी चोर 40 हजार की चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सोमवार की रात शहर के आगरा रोड स्थित युवराज ज्वैलर्स की दुकान का शटर उचका कर चोरों ने ढाई किलो चांदी, 35 ग्राम सोना और 25 हजार की नगदी चुरा ली। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के स्वामी मोहल्ला लुहाई निवासी राजीव सिंह को फोन पर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजीव सिंह ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। वहीं कोतवाली क्षेत्र में आगरा बाईपास रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से चोरों ने शटर उचका कर दुकान में शराब की बिक्री के रखे 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर शराब की कुछ बोतलें भी साथ ले गए। सुबह जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे दुकान संचालक जनार्दन स्वरूप गुप्ता ने पुलिस को जानकारी दी। जनार्दन स्वरूप गुप्ता ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है। ज्योंति तिराहे स्थित रोहनलाल की परचून की दुकान से चोरों ने शटर उचका कर दुकान में रखी 20 हजार की नगदी और करीब 20 हजार का सामान चोरी कर लिया। सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद रोहनलाल ले पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें