फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरावली रोड पर 50 राउंड फायरिंग, दहशत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
लोगों को समझाते विधायक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह कुरावली रोड पर एक कोल्ड स्टोर में आलू रखने के लिए ग्रामीणों और कोल्ड स्टोर में तैनात गार्डों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गार्डों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधा घंटे तक 50 राउंड फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मैनपुरी-कुरावली रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सदर विधायक के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल्ड स्टोर संचालक ने फायरिंग करवाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्वालटोली निवासी आनंद ने मंगलवार को एक ट्राली में आलू भरकर भंडारण के लिए मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर भूपसिंह कोल्ड स्टोर में पहुंचाया था। आनंद के अनुसार बुधवार की सुबह जब उनका आलू कोल्ड स्टोर में नहीं रखा गया तो उन्होंने कोल्ड पर तैनात गार्ड से जानकारी ली। इसी दौरान गार्ड झगड़ने लगा। इस दौरान गार्ड ने उसे झापड़ मार दिया। इसके बाद जब उसके साथी ग्राम निवासी हरभान सिंह, अनिरुद्ध कोल्ड स्टोर पहुंचे तो गार्ड ने अपने साथियों के साथ उन पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधा घंटे तक हुई इस फायरिंग में आनंद, अनिरुद्ध, हरिभान सिंह और कोल्ड स्टोरेज के नजदीक पंचर की दुकान खड़े लवकुश घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिवारीजन कोल्ड स्टोर संचालक पर जान बूझकर फायरिंग करवाने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोल्ड स्टोर पहुंचकर जानकारी जुटाई। घटना की जानकारी होते ही ग्वालटोली के सौ से अधिक ग्रामीण कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंचे। वहां मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर सुबह 9:30 बजे के लगभग जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे विधायक सदर राजकुमार यादव के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद ग्र्रामीणों ने जाम खोला। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में आलू और कोल्ड स्टोरेज की स्थिति एक नजर में
- 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुआ आलू
- 05 लाख एमटी आलू का उत्पादन हुआ है
- 33 कोल्डस्टोर संचालित हैं जिले में
- चार लाख एमटी है कोल्ड स्टोर की क्षमता
- सात कोल्ड स्टोर बचे हैं जिनमें आलू भंडारण की जगह खाली है

मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित भूप सिंह कोल्ड स्टोर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद देर शाम थाना औंछा के ग्राम नगला हार निवासी रानू यादव ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि वह कोल्ड स्टोर पर तैनात हैं। ग्राम ग्वालटोली निवासी आनंद कुमार, सुनील कुमार, दीपेश कुमार, प्रवेश कुमार, सनी कोल्ड स्टोर पर सुबह साढे़ आठ बजे पहुंचे। यहां पांचों आरोपियों ने चौकीदार संजीव से कोल्ड में आलू डालने को लेकर जबरदस्ती की। युवकों ने चौकीदार समेत यहां मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट की। ऑफिस में घुसकर 10 लाख नौ सौ रुपये लूट लिए। इस दौरान आरोपियों ने चौकीदार संजीव और भोला का अपहरण कर लिया। तमंचे से कई राउंड फायरिंग की। आरोपियों ने आदर्श कृष्णा कालेज से भी 2.75 लाख रुपये लूट लिए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें