फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में लगेगा तीसरा सुपर कंप्यूटर, जल्दी आएगा शोध का परिणाम, सी डैक के साथ हुआ एमओयू

Tue, 13 Oct 2020 10:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम व जलवायु, तेल और गैस, भूकंपीय, जीवन और सामग्री विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध करने के उद्देश्य से आईआईटी में सुपर कंप्यूटर का एडवांस वर्जन लगाया गया है। यह 1.3 पेटाफ्लॉप वर्जन है। इसके उपयोग से शोध का परिणाम जल्द आएगा।
विज्ञापन


यह संस्थान का तीसरा सुपर कंप्यूटर होगा। शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे की उपस्थिति में राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर और सी डैक (सेंटर ऑफ डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) के बीच सोमवार को ऑनलाइन एमओयू हुआ है।

इस सुपर कंप्यूटर का उपयोग संस्थान के छात्रों के अलावा अन्य तकनीकी संस्थानों के छात्र भी कर सकेंगे। इसमें अधिकतम कंप्यूटिंग प्रदर्शन के लिए हाई प्रोसेसर स्केलेबल फैमिली सीपीयू लगाया गया है। इससे वास्तविक समय के आधार पर सीपीयू, मेमोरी, स्टोरेज, इंटरकनेक्ट आदि की निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन


प्रो. करंदीकर ने बताया कि संस्थान में दो सुपर कंप्यूटर एचपीसी-2010 व एचपीसी-2013 लगे हैं। इस मौके पर अपर सचिव डॉ. राजेंद्र कुमार, डीएसटी के सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा समेत अन्य अधिकारी व वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें