फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अक्तूबर से तेजस एक्सप्रेस की भी होगी शुरूआत, रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से चलेगी

Tue, 13 Oct 2020 10:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। सात माह से यह बंद थी। रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल जारी किया है। इससे पहले तेजस एक्सप्रेस 17 अक्तूबर से शुरू हो रही है। 
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस(02033) कानपुर से सुबह छह बजे छूटेगी और नई दिल्ली सुबह 11.20 पर पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन(02034) नई दिल्ली से शाम 3.50 बजे चलेगी और रात 8.45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पहले की तरह इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद में स्टापेज लेगी। यह ट्रेन रविवार छोड़ बाकी सभी दिन चलती है। 

तेजस से किफायती है रिवर्स शताब्दी
तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से नई दिल्ली वाया कानपुर सेंट्रल चलती है, जो कानपुर से सुबह 7.25 पर चलकर नई दिल्ली दोपहर 12.25 पर पहुंचती है। नई दिल्ली से दोपहर 3.35 पर चलकर कानपुर 8.35 पर पहुंचती है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी की इस कॉरपोरेट ट्रेन का एसी चेयरकार किराया 915 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार किराया 1795 रुपये है। जबकि रिवर्स शताब्दी के एसी चेयरकार का किराया 780 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार किराया 1560 रुपये है। 

कानपुर सेंट्रल की शान कही जाने वाली गोल्डन ट्रेन रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। लंबे समय से यात्री इस ट्रेन के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

हिमांशु शेखर उपाध्याय, निदेशक, कानपुर सेंट्रल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें