फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: ट्रक की टक्कर से पेट्रोल टैंकर के हेल्पर की मौत, चालक बाल-बाल बचा

Sat, 01 Aug 2026 12:15 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा

सार

Etawah News: जसवंतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अमृत पंजाबी होटल के सामने सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पेट्रोल टैंकर के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक मनीष की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात अमृत पंजाबी होटल के समीप सर्विस रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से पेट्रोल टैंकर के हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सर्विस रोड पार करते समय हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 11:40 बजे पेट्रोल टैंकर का चालक विकास शुक्ला (निवासी बनीपारा महाराज, थाना रूरा, कानपुर देहात) और हेल्पर मनीष वर्मा (निवासी सिमारा, थाना नौबस्ता, कानपुर नगर) अमृत पंजाबी होटल के सामने सर्विस रोड पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने हेल्पर मनीष को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि चालक विकास बाल-बाल बच गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल मनीष को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और हादसे को अंजाम देकर भागे अज्ञात ट्रक की तलाश के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें