फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साथी को जेल भेजने का विरोध, अधिवक्ताओं ने की कलमबंद हड़ताल, एसीपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई पर सवाल

Sat, 01 Aug 2026 11:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में सजेती पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता को मोबाइल लूट के मामले में जेल भेजने के विरोध में बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को कलमबंद हड़ताल की। वकीलों ने एसीपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पुलिस की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Register For Event
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने एसीपी को सौंपा ज्ञापन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में सजेती पुलिस द्वारा गुरुवार शाम एक अधिवक्ता को मोबाइल लूट मामले में पुलिस जेल भेजने को लेकर शुक्रवार को बार एसोसिएशन घाटमपुर ने अधिवक्ता के पक्ष में कलम बंद हड़ताल करने के साथ एसीपी को ज्ञापन सौंपकर सजेती पुलिस के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं।  मालूम हो कि सजेती थाना क्षेत्र के एक युवक ने अधिवक्ता द्वारा मारपीट कर मोबाइल और पांच हजार रुपए छीनने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने अधिवक्ता सत्यजीत सचान को जेल भेज दिया था।

http://



पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

शुक्रवार दोपहर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव सिंह परमार समेत अधिवक्ताओं घाटमपुर एसीपी कार्यालय पहुंचे बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव सिंह परमार समेत अधिवक्ताओं ने एसीपी कृष्णकांत को ज्ञापन सौंपकर सजेती पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
उन्होंने अपने साथी व बार सदस्य अधिवक्ता सत्यजीत को सजेती पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेजने के मामले को लेकर नाराजगी जताई। बार अध्यक्ष शिव ने ज्ञापन देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी कृष्णकांत ने अधिवक्ताओं को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें