जूही सफेद कालोनी में रविवार दोपहर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि पति ने देर से सोकर उठने के कारण खाना बनाने में देरी होने पर डांटा था। इससे आहत होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जूही सफेद काॅलोनी निवासी नितिन कुमार गौतम की पत्नी सेनू (30) ने रविवार दोपहर फंदा लगा लिया।