फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncle Accused of Molesting Three-Year-Old Niece in Farrukhabad

Farrukhabad: तीन साल की मासूम के साथ चाचा ने की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 03:10 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 23 Aug 2026 03:10 PM IST
सार
Register For Event

Farrukhabad News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ उसके 22 वर्षीय चाचा पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Uncle Accused of Molesting Three-Year-Old Niece in Farrukhabad
दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बताया गया कि बच्ची शनिवार रात घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान उसका चाचा उसे बहाने से अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की। घटना की जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

रात करीब 1:30 बजे सूचना मिलने पर पीआरवी गांव पहुंची। इसके बाद नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची को भोर करीब चार बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चिकित्सकीय रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्ची का पिता दिल्ली में निजी नौकरी करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग भी बच्ची को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed