हमीरपुर, बांदा जाने वाले वाहनों में अधिक असर
डायवर्जन का सबसे अधिक असर हमीरपुर और बांदा की ओर जाने वाले वाहनों पर पड़ेगा। इन मार्गों पर यात्रियों व मालवाहक वाहनों को करीब 75 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। उन्नाव से इटावा जाने वाले वाहनों को करीब 30 किमी अधिक चलना पड़ेगा। लखनऊ से कन्नौज जाने वाले वाहनों के लिए नया मार्ग राहत भरा साबित होगा क्योंकि इस रूट पर करीब 60 किमी की दूरी कम हो जाएगी।
मार्ग वैकल्पिक रूट दूरी में बदलाव
लखनऊ-इटावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व एनएच-234 लगभग समान दूरी
उन्नाव-इटावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व एनएच-234 30 किमी अधिक
लखनऊ-कन्नौज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व एनएच-34 60 किमी कम
उन्नाव-कन्नौज अटल घाट होकर एनएच-34 या गंगा एक्सप्रेसवे व एनएच-330डी लगभग समान दूरी
लखनऊ-बांदा/महोबा एनएच-30, एसएच-13, (लालगंज) एनएच-335 लगभग समान दूरी
उन्नाव-बांदा/महोबा एनएच-31 व एनएच-335 एक मार्ग समान, दूसरे पर
या एसएच-46 होकर घाटमपुर 75 किमी अधिक
लखनऊ-हमीरपुर एनई-6, एनएच-31, एसएच-46, एनएच-34 75 किमी अधिक
उन्नाव-हमीरपुर एनएच-31, एसएच-46, एनएच-34 75 किमी अधिक
05.60 करोड़ का ठेका
पुल की बेयरिंग बदलने का काम महाराष्ट्र की कंपनी रीहैवलीटेशन इंजीनियरिंग को 05.60 करोड़ में 11 अप्रैल को दिया गया था। यह कार्य पूरा करने की अवधि छह माह निर्धारित है जो इस साल 12 दिसंबर को पूरी होगी।
डायवर्जन की रूपरेखा तैयार है, लेकिन अभी सावन माह की वजह से इस पुल से कांवड़ियों का आना-जाना रहता है। इस वजह से एक सितंबर से डायवर्जन लेने के लिए पत्र भेजा है। -पंकज यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई