गंगा बैराज रोड में शनिवार को डॉल्फिन चौराहे के पास गड्ढा हो गया। पांच से छह फीट गहरे गड्ढे के आसपास सड़क खोखली होने से हादसे का खतरा है। हालांकि यहां पर अस्थायी बैरिकेडिंग कराई दी गई। वहीं क्षेत्रवासियों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। कंपनीबाग चौराहा-गंगा बैराज मार्ग पर डॉल्फिन चौराहे के पास सुबह सड़क किनारे गड्ढा नजर आया। आसपास के लोगों ने बताया कि गड्ढे के आसपास भी जमीन धीरे-धीरे धंसने लगी। करीब 10 फीट दायरे में पांच-छह फीट गहरा होने से हादसे का अंदेशा था। इसकी नगर निगम को सूचना दी।