सिलिंडर की रबड़ लीकेज होने से लगी आग से जला घर
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर स्थित विद्यार्थी मार्केट में कारोबारी विवेक शाह का मकान है। इसमें वह पत्नी तृप्ती, बेटों सार्थक, प्रणव और विपुल संग रहते हैं। गारमेंट्स कारोबारी प्रणव और विपुल ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। विवेक ने बताया कि बुधवार दोपहर पत्नी तृप्ती किचन में गैस-चूल्हे पर खाना बना रही थीं। अचानक सिलिंडर में रबड़ से गैस लीक होने से आग लग गई।
इस दौरान लपटों ने किचन को घेर लिया। तृप्ती भी आग की चपेट में आ गई। उसे बचाने में खुद भी झुलस गया। पड़ोसियों ने दोनों को बाहर निकाल। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अस्पताल में तृप्ती की हालत गंभीर देखकर भर्ती कर लिया गया और विवेक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गोविंदनगर अतिरिक्त निरीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सिलिंडर के पाइप में गैस लीकेज से आग लगी थी। आग से गृहस्थी का काफी सामान जल गया है।