फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकराई, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल

Fri, 21 Aug 2026 12:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हरियाणा से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Register For Event
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के रनवां गांव के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सुरक्षा टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

हरियाणा के जिला भिवानी (कोतवाली सदर) अंतर्गत ग्राम कितलना निवासी प्रदीप (42) अपने गांव के ही साथी ओमवीर (45) के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर रनवां गांव के पास कार अत्यधिक तेज रफ्तार में होने के कारण आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

http://



एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया, सेफ्टी टीम, गश्ती दल (गाड़ी संख्या 8), रिकवरी क्रेन और एम्बुलेंस-172 के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद ओमवीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शव को मोर्चरी में रखवाया
वहीं, चालक प्रदीप का इलाज जारी है। मामले में तालग्राम थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि मेडिकल मेमो के जरिए हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घायल का उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें