फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Election: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को, नई समय सारिणी जारी

Mon, 13 Apr 2026 05:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मतदाता सूचियों का आम जनता के लिए अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को होगा। इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए इस दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
Register For Event
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए नई समय सारिणी जारी की है। मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों का चिह्नांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांक आवंटन, सूची डाउनलोडिंग और फोटो कॉपियां तैयार करने का कार्य 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा। 

मतदाता सूचियों का आम जनता के लिए अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को होगा। इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए इस दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची को प्रदर्शित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें