फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नकाबपोश बदमाशों ने अधिवक्ता को मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर

Mon, 13 Apr 2026 02:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अधिवक्ता बाइक से सादाबाद आ रहे थे। रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद भेजा गया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
Register For Event
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र में बहरदोई के निकट 12 अप्रैल रात करीब 10 बजे नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता सचिन सिसोदिया को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


सचिन सिसोदिया मूलरूप से गांव रसगंवा के रहने वाले हैं और सादाबाद में प्रैक्टिस करते हैं। सादाबाद में ही प्रकाश नगर में रहते हैं। वह रविवार को अपने गांव गए थे और वारदात के समय बाइक से सादाबाद आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद भेजा गया। क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गई। बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग कराई जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें