फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की भिड़ंत, दो महिलाओं समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बछलौता स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई, इसमें ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव छपकौली निवासी ई-रिक्शा चालक मनोज अपने ही गांव की राजकुमारी व सविता को लेकर मंगलवार को घर लौट रहा था। गांव बछलौता स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई, इसमें वह, राजकुमारी और सविता घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। मामले में सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें