{"_id":"6a8887d886a89841640c980b","slug":"drunken-youth-rampage-murderous-attack-on-a-sub-inspector-and-a-constable-after-they-objected-to-his-use-of-a-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: शराब के नशे में धुत युवक का कारनामा, गाली का विरोध करने पर दरोगा-सिपाही पर जानलेवा हमला, फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: शराब के नशे में धुत युवक का कारनामा, गाली का विरोध करने पर दरोगा-सिपाही पर जानलेवा हमला, फाड़ी वर्दी
Fri, 21 Aug 2026 11:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:06 PM IST
हापुड़ में सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव कुराना में शुक्रवार रात गश्त के दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने विरोध करने पर दरोगा और सिपाही के साथ हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ में सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव कुराना में शुक्रवार रात गश्त के दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने विरोध करने पर दरोगा और सिपाही के साथ हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उप निरीक्षक पिंकू कुमार शुक्रवार रात करीब नौ बजे सिपाही अक्षय कुमार के साथ गश्त कर सिंभावली थाने लौट रहे थे। दोनों पुलिसकर्मी गांव कुराना की आबादी के बीच पहुंचे तो ग्रामीणों ने एक युवक द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज करने की शिकायत की। शिकायत पर पुलिसकर्मी मौके पर रुक गए और युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि शराब के नशे में धुत मोंटी नामक युवक पुलिसकर्मियों को देखकर भी गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपी ने दरोगा व सिपाही की वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का प्रयास भी किया। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर पुलिसकर्मियों को आरोपी से अलग किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन