फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पौष अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 19 Dec 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। पौष माह की अमावस्या पर कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने गंगानगरी समेत लठीरा घाट और पुष्पावती पूठ के तट पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात पाला पड़ने और शुक्रवार को घना कोहरा होने के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ी। सर्दी अधिक होने के कारण पौष अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी कम रही। लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के उपरांत अधिकांश श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से हवन कराया और अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया। इसके उपरांत ब्रजघाट और गढ़ नगर के विभिन्न मंदिरों में देवी-देवताओं की पूजा की। वहीं, जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों, अन्न का दान भी किया।

भीड़ कम रहने से नहीं लगा जाम

पौष अमावस्या पर गंगानगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान था। जिस कारण पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। हाईवे पर जाम संभावित स्थानों और अल्लाबख्शपुर कट पर बन रहे ओवरब्रिज के निकट पुलिस और यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन, कोहरे के कारण श्रद्धालुओं और राहगीरों का आवागमन कम होने से वाहनों का दबाव भी नहीं बढ़ा और हाईवे जाम मुक्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें