फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीजे पर अभद्रता करने का विरोध करने पर इलेक्ट्रीशियन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा स्थित एक फार्म हाउस में डीजे पर अभद्रता करने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने इलेक्ट्रीशियन को जमकर पीटा। इलेक्ट्रीशियन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी लखन कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह गांव उपैड़ा स्थित एसके फार्म हाउस में इलेक्ट्रीशियन हैं। रविवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे फार्म हाउस में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। इसी बीच छावनी के कुछ युवक डीजे पर आकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा।
पीड़ित ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और मेडिकल भी कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन की तहरीर पर रितिक व कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें