सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज एनसीसी भर्ती परीक्षा में शामिल विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय
करनैलगंज। स्थानीय सरयू महाविद्यालय व महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर में एनसीसी की 96 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती में शामिल होने के लिए सुबह से ही दोनों महाविद्यालयों में युवाओं की भीड़ जुटी रही। एनसीसी में शामिल होने का सपना लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों में कड़ा अनुशासन, शारीरिक दक्षता और राष्ट्रसेवा के प्रति उत्साह देखने को मिला।
युवाओं ने निर्धारित मानकों के अनुसार चयन प्रक्रिया में पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। पूरी भर्ती प्रक्रिया 48 बटालियन के सीओ सुनील कपूर के निर्देशन में संपन्न हुई। सरयू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कॉलेज के केयर टेकर ऑफिसर (सीटीओ) अमित सिंह ने भी उपस्थित अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर एएसएम अनंगपाल, विपिन नेगी, संजीव सिंह, सर्वजीत सिंह, बंटी सिंह आदि मौजूद रहे।